Pie Update- Breaking news for mi users
Pie update
Pie update

एक तरफ Google अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q को लेकर काम कर रहा है और इसी बीच Xiaomi ने एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट में कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव के बारे में जानकारी Xiaomi ने MIUI फोरम पर दी है।

किस फोन में मिलेगा pie अपडेट


इसमें दिखाया गया है कि चीनी कंपनी कुल 10 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई का अपडेट देने जा रही है। अभी कम्पनी Mi Mix 2, Mi 6, Redmi 6A, Redmi 6 और Mi Note 3 को साल 2019 की दूसरी तिमाही में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जायेगा और  Redmi Note 5 और Redmi Y2 ऊर्फ Redmi S2 जैसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कम्पनी के द्वारा इसी तिमाही में ही एंड्रॉयड पाई अपडेट दे दिया जायेगा।

MUI फोरम की रिपोर्ट


चीनी MUI फोरम के एक पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi ने Redmi Note 5 और Redmi Y2 ऊर्फ Redmi S2 को मार्च महीने में ही एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की योजना बनाई है। Mi Mix 2, Mi 6, Redmi 6A, Redmi 6, Mi Note 3 को यह अपडेट जून के  महीने तक दे दिया जाएगा। Mi 9 Transparent Edition, Mi 6X और Redmi Note 6 Pro को भी एंड्रॉयड पाई अपडेट दे दिया जायेगा लेकिन अभी किसी भी प्रकार की टाइमलाइन का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

जनवरी महीने में इसी MUI फोरम पोस्ट ने खुलासा किया था कि Xiaomi पहली तिमाही में Radmi note  5, Radmi 6 pro और Radmi Y2 के लिए भी एंड्रॉयड पाई अपडेट देने जा रही है ध्यान देने वाली बात है कि शाओमी भविष्य में भी एंड्रॉयड पाई के रोलआउट के लिए अपनी योजना को सार्वजनिक करेगी।

June तक मिलेगा सभी फोन को अपडेट


Xiaomi ने बीते महीने Redmi Note 5 Pro, Redmi Note 6 Pro और Redmi Y2/ Redmi S2 पर एंड्रॉयड पाई की टेस्टिंग का आगाज़ कर दिया था। इसके अलावा Mi A1 एंड्रॉयड वन फोन के लिए एंड्रॉयड में भी पाई का अपडेट दिया जा रहा है। Poco F1 को भी एंड्रॉयड पाई पर आधारित MUI 10 मिला।

आम तौर पर शाओमी को एचएमडी ग्लोबल की तरह तेज़ी से एंड्रॉयड अपडेट के लिए नहीं जाना जाता है।    लेकिन कंपनी ने हाल ही के दिनों में सिस्टम अपडेट को लेकर गंभीरता दिखाई है जिससे कम्पनी और उसके कस्टमर्स को भी ज्यादा फायदा होगा और यूजर अच्छे परफॉर्मेंस का अनुभव कर सकते हैं।

     -:- Buy Radmi Note 7 -:-

 Buy now

Post a Comment

Previous Post Next Post